Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में श्री गुरमीत सिंह जी का पांच वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह जी से भेंट की एंव नये राज्यपाल आने के बाद उनके 5 वर्ष के कार्यकाल की बधाई दी।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में श्री गुरमीत सिंह जी का पांच वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है। इस दौरान प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव, जनसामान्य के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव और उत्तराखंड की प्रगति एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अविस्मरणीय है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्री गुरमीत सिंह जी ने अपने सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व से प्रदेशवासियों के बीच विशेष स्थान बनाया। जनता के प्रति उनका स्नेह और उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं एवं जनभावनाओं के प्रति उनका सम्मान अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका योगदान और प्रदेश के लोगों के साथ स्थापित आत्मीय संबंध लंबे समय तक स्मरण किए जाते रहेंगे।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *