Breaking News

जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री पवन दास शास्त्री शिष्य श्री बलदेव दास जी महाराज का पट्टाभिषेक कार्यक्रम पूर्ण विधि विधान के साथ हुआ संपन्न

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार सिटी : जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट, भूपतवाला हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पूरी जी महाराज (सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा), के पावन सानिध्य में एवं पंचपुरिय श्री वैष्णव विरक्त महामंडल (रजि) हरिद्वार की अध्यक्षता में महामंडलेश्वर श्री परमेश्वर दास जी, दिगंबर अखाड़ा एवं समस्त हरिद्वार ऋषिकेश के पूज्य महंतों एवं महामंडलेश्वरों द्वारा जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री पवन दास शास्त्री शिष्य श्री बलदेव दास जी महाराज का पट्टाभिषेक कार्यक्रम पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न किया गया।

इस अवसर पर श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष श्री महामंडलेश्वर नारायण दास जी, महामंडलेश्वर स्वामी भगवद स्वरूप जी महाराज, महामंडलेश्वर श्याम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शिवानंद जी महाराज, महंत जी दुर्गा दास जी, महंत श्री रघुवीर दास जी, महंत श्री बिहारी शरण जी, महंत श्री हरेंद्र दास जी, महंत श्री गणेश दास जी, महंत श्री किशन दास जी, महंत श्री जयराम दास जी, महंत श्री परमेश्वर दास जी एवं महंत श्री जगदीश दास जी सहित 13 अखाड़ों के महंतों की उपस्थिति एवं सानिध्य में संपन्न किया गया।

ट्रस्ट की ओर से श्रीमती राज शास्त्री जी, श्री सुखदेव शर्मा जी (कार्यसमिति सदस्य), श्याम सिंह जी (मुख्य महाप्रबंधक जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट हरिद्वार), रोहित शर्मा (पी आर ओ), दिनेश भट्ट, पुनीत कुमार द्विवेदी, भुवन भट्ट एवं ट्रस्ट के अन्य सेवक जन उपस्थित रहे।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *