Breaking News

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने हेतु उक्रांद का उग्र प्रदर्शन; दुष्यंत गौतम का फूंका पुतला

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल (U.K.D.) हरिद्वार इकाई द्वारा आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर एक आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण में संदिग्ध ‘वीआईपी’ दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की और चौराहे पर दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका।

उक्रांद नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता और मुख्य ‘वीआईपी’ के चेहरे का पर्दाफाश नहीं होता, तब तक उक्रांद का यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मामले में संदिग्ध व्यक्ति को सम्मानित पद देना देवभूमि की बेटियों और राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष सागर प्रजापति, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगी पहाड़ी, महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कल्पेश पांडे, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, राज्य आंदोलनकारी जसवंत बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *