Breaking News

ऋषिकेश विधानसभा (छिद्दरवाला) स्थित हिमालय माता मंदिर प्रांगण में कालरात्रि कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, छिद्दरवाला : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के साहब नगर (छिद्दरवाला) स्थित हिमालय माता मंदिर प्रांगण में देर शाम आयोजित कालरात्रि कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को कालरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान हिमालय माता मंदिर के अध्यक्ष धीरज थापा ने मंदिर परिसर में विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विकास को गति मिली है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने नेपाली समाज एवं नेपाल के साथ हर सुख-दुख में सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध सदियों पुराने, आत्मीयता एवं सांस्कृतिक निकटता पर आधारित हैं। दोनों देशों के नागरिकों के बीच पारिवारिक और सामाजिक संबंध रहे हैं, जो इस मित्रता को और मजबूत बनाते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने सभी को दशहरे की शुभकामनायें देते हुए गोरखाली समाज की वीरता, बहादुरी, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोरखाली समाज ने अपने साहस और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ाया है। समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक एकजुटता सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कालरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष के.के. थापा, एल.बी. थापा, अशोक थापा, के.पी. राणा, सुनीता शर्मा, संतोषी शर्मा, कमला शर्मा, संजना भंडारी, प्रताप छेत्री, नवीन गुरुंग, मोहन राणा, प्रवीण थापा, उमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में गोरखाली समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *