Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें फल (अल्पाहार) वितरित किए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश से कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने वाले तपस्वी, शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें फल (अल्पाहार) वितरित किए।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु ऋषिकेश की पावन भूमि से गंगाजल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए निकलते हैं, जो आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए समस्त विश्व के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर मनोज ध्यानी (मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश), सुरेंद्र सिंह सुमन (मंडल अध्यक्ष, वीरभद्र), सुमित पंवार (जिला मंत्री, भाजपा), कौशल बिजलवान (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), सत्यपाल राणा (मंडल महामंत्री), पुनिता भंडारी (मंडल महामंत्री), पिंकी धस्माना (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), अनिरुद्ध शर्मा (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा), हर्ष पाल (महामंत्री), सोनू पांडेय, जितेंद्र पाल पाठी, राजेंद्र बिजलवान, विपिन कुकरेती, सुमित सेठी, विनायक कुमार, मुन्नी राजपूत, पूजा गौड़, ज्ञानवती देवी, विनीता वर्मा, सौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा हिन्दी माह के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हरिद्वार ने राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *